दुर्ग पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत

दुर्ग, 27 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरूण साव के दुर्ग आगमन पर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड स्थल पर जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विधायक गजेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ. दया राम साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा संभाग आयुक्त एसएन राठौर, आईजी आरजी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी. जितेन्द्र शुक्ला उपस्थित थे।