डीजे डांस प्रतियोगिता में गर्लफ्रेंड को लेकर खूनी विवाद में 4 खिलाफ अपराध दर्ज

मृतक डेनिल दीवान समेत चार युवकों पर चाकू और मुक्कों से वार, खल्लारी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला
महासमुंद। ग्राम कोल्दा में आयोजित डीजे डांस प्रतियोगिता उस वक्त खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई, जब गर्लफ्रेंड को लेकर शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। चार युवकों ने मिलकर दूसरे पक्ष के युवकों पर चाकू और हाथ-मुक्कों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 22 वर्षीय डेनिल दीवान की मौत हो गई थी, जबकि सोमनाथ दीवान, मन्नू दीवान और मनीष दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में खल्लारी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कोमा निवासी रघुनाथ दीवान पिता चंद्रकुमार दीवान (22) ने खल्लारी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 14 नवंबर की रात करीब 10.30 बजे वह ग्राम कोल्दा में आयोजित डीजे डांस प्रतियोगिता देखने गया था। वहां उसकी मुलाकात छोटे भाई मनीष दीवान और दोस्तों मन्नू दीवान, सोमनाथ दीवान तथा डेनिल दीवान से हुई। सभी एक साथ कार्यक्रम देख रहे थे।
इसी दौरान सभी युवक लघुशंका के लिए आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंचे। तभी कन्हारपुरी निवासी विष्णु दीवान और आंवराडबरी निवासी अश्वनी साहू, गोकुल साहू व भावेश साहू वहां पहुंच गए। आरोप है कि गोकुल साहू ने सोमनाथ दीवान को उकसाते हुए कहा कि उसने उसकी गर्लफ्रेंड को पटा लिया है और उससे बातचीत नहीं करने की धमकी दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और धक्का-मुक्की होने लगी।
विवाद बढ़ने पर रघुनाथ दीवान के साथ डेनिल, मन्नू और मनीष बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान चारों आरोपियों ने कथित रूप से एकजुट होकर हाथ-मुक्कों और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सोमनाथ, डेनिल, मन्नू और मनीष को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। मनीष और सोमनाथ को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया, जबकि डेनिल और मन्नू को निजी वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद डेनिल दीवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायल युवकों का उपचार जारी है।
रिपोर्ट के आधार पर खल्लारी पुलिस ने आरोपी विष्णु दीवान, अश्वनी साहू, गोकुल साहू और भावेश साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.