जिला जेल से चार कैदी फरार होने के मामले में अपराध दर्ज
महासमुंद। जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देकर चार बंदियों के फरार होने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 16 नवंबर को तड़के करीब 3:30 से 4 बजे के बीच जिला जेल से चार बंदी फरार हो गए। फरार आरोपियों में राजेंद्र राम चौहान, लीलाधर पाल, धर्मवीर योगी और पंचराम निषाद उर्फ पप्पू निषाद शामिल हैं। मामले में जेल प्रहरी प्रवीण कुमार राठौर (34) की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 262, 263, 324 और 61 में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस फरार बंदियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
