अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चार ठिकानों पर छापेमारी

करहीडीह, बालसी और कुदारीबहरा में कार्रवाई, करीब एक हजार कट्टा धान जब्त; ओडिशा से लाकर रखा गया धान भी मिला
महासमुंद। धान खरीदी शुरू होते ही जिले में अवैध धान के भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने 16 और 17 नवंबर को अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर चार ठिकानों से करीब एक हजार कट्टा धान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान कहीं बाड़ी में रबी धान का अवैध भंडारण मिला तो कहीं व्यापारियों के गोदाम में धान छिपाकर रखा गया था। बसना क्षेत्र में ओडिशा से लाकर रखा गया धान भी पकड़ा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को कोमाखान तहसील के ग्राम करहीडीह में प्रेषण साहू की बाड़ी में करीब 500 कट्टा रबी धान अवैध रूप से संग्रहित मिला। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर धान जब्त किया और मंडी विभाग के सुपुर्द कर दिया।
वहीं मंगलवार को सरायपाली अनुविभाग के ग्राम बालसी में कार्रवाई के दौरान करीब 280 कट्टा रबी धान अवैध रूप से रखा मिला। इसी गांव में फुटकर व्यापारी अनिल अग्रवाल के गोदाम की जांच में 120 कट्टा अवैध धान पाया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के नेतृत्व में पहुंची राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों स्थानों से धान जब्त किया।
इसी तरह बसना तहसील के ग्राम कुदारीबहरा में सुदर्शन बड़हिया के घर से ओडिशा से लाकर रखे गए धान के 100 पैकेट जब्त किए गए। सभी जब्त धान को नियमानुसार मंडी विभाग के सुपुर्द किया गया है।
इस तरह दो दिनों में जिले के चार ठिकानों पर कार्रवाई कर करीब एक हजार कट्टा धान जब्त किया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन का कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान की आवक रोकने के लिए निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.