31 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 15.68 लाख का माल जब्त
महासमुंद। गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोमाखान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 नवंबर को एनएच-353 जांच नाका टेमरी के पास कार्रवाई में जितेंद्र दास पिता स्वर्गीय भगवान दास (40) और समारू साहू पिता आईडू साहू (39), निवासी केसिंगा थाना केसिंगा, जिला कालाहांडी (ओडिशा) को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 31 किलो 370 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 15 लाख 68 हजार 500 रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त करीब छह लाख रुपए कीमत के वाहन तथा 10,500 रुपए कीमत के दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। कोमाखान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 11(सी), 29 में मामला दर्ज किया है।
