नशीली कफ सिरप की 115 बोतलों के साथ रायपुर के दो गिरफ्तार

महासमुंद। नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बसना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम पलसापाली बैरियर के पास 16 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे पुलिस ने मिरजा एजाज (32) पिता मिर्जा युसुफ और शेख अशफाक (38) पिता शेख इकबाल, निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से नशीली कोडीन कफ सिरप की 115 बोतलें बरामद हुईं, जिनमें कुल 11,500 एमएल सिरप था। इसकी कीमत 23,395 रुपए बताई गई है। पुलिस ने परिवहन में इस्तेमाल कार क्रमांक सीजी-04 आरबी -1095, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है, जब्त की है। बसना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.