सोमनाथ, द्वारका और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे जिले के 192 श्रद्धालु

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
सात दिवसीय यात्रा 17 से 23 नवंबर तक
जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालु सवार 3 बसों को किया रवाना
गरियाबंद 17 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत धार्मिक आस्था और श्रद्धा से सराबोर वातावरण में आज कलेक्टोरेट परिसर गरियाबंद से 192 तीर्थयात्रियों का जत्था गुजरात के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधियों ने हरी 3 बसों को झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया। साथ ही उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस सात दिवसीय तीर्थयात्रा में जिले की 94 महिलाएं एवं 98 पुरुष शामिल हैं। श्रद्धालुगण बस से रायपुर के लिए प्रस्थान किए। वहां से विशेष ट्रेन के माध्यम से निर्धारित तीर्थ स्थल के लिए रवाना होंगे। 17 नवंबर से 23 नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु गुजरात स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर, द्वारका धाम तथा नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे।
वर्षों से संजोई दर्शन की अभिलाषा होगी पूरी –
तीर्थयात्रियों के चेहरों पर यात्रा को लेकर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। वर्षों से प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन की अभिलाषा संजोए श्रद्धालुओं के लिए यह अवसर भावुक और यादगार रहा। जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने और अपना ध्यान रखने की अपील की। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ऐसे श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण पहल है, जिन्हें आर्थिक अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर नहीं मिल पाता। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को देश के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
आस्था, अध्यात्म और जनकल्याण का संगम –
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था से जुड़ने के साथ आध्यात्मिक संतुष्टि प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। सोमनाथ महादेव, द्वारकाधीश और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन की अभिलाषा लेकर रवाना हुआ गरियाबंद का यह जत्था सात दिवसीय यात्रा पूरी कर 23 नवंबर को वापस लौटेगा। इस अवसर पर नगर पालिका गरियाबंद के उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, उप संचालक समाज कल्याण विभाग डी.पी. ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष लेखराम साहू, पार्षद सूरज सिन्हा, वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम सोनवानी, परमेश्वर सेन, संजू साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.