दवाई छिड़काव को लेकर विवाद, दो पर जान से मारने की धमकी
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहका में जमीन में घास की दवाई के छिड़काव को लेकर विवाद सामने आया है। शिकायतकर्ता पुज्यावली धार्मिक (55) पति रसानंद ने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर को सुबह करीब 8:30 बजे जमीन में घास की दवाई के छिड़काव को लेकर आरोपी धिरोदिनी साहू और लोकनाथ साहू ने विवाद किया। आरोप है कि दोनों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने धारा 296, 351(2), 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज किया है।
