अवैध रेत उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर सख्ती के साथ करें कार्रवाई

कलेक्टर श्री शर्मा ने दिए निर्देश
धान उपार्जन में किसानों को किसी भी प्रकार की न हो तकलीफ – कलेक्टर श्री शर्मा
गरियाबंद, 17 नवम्बर 2026/ कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा शासकीय कार्यों को आपसी समन्वय के साथ पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले में रेत के अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर सख्ती के साथ रोक लगाने के लिए निर्देश एसडीएम, तहसीलदार एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों को जब्त करने के बाद नियमानुसार तीन माह तक न छोड़े। रेत के अवैध उत्खनन के मामलों में शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अवैध परिवहन, भंडारण एवं परिवहन पर भी सतत निगरानी रखने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री शर्मा ने धान खरीदी की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के किसानों को धान खरीदी कार्य पूरी तत्परता और पारदर्शिता के साथ किया करें। किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ किसी भी प्रकार की त्रुटि एवं विवाद की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं कोचियों तथा अन्य राज्यों से आने वाले धान पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों खरीफ सीजन के फसल कटाई के बाद पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। जिन किसानों के पास अपनी आवश्यकता से अधिक पराली उपलब्ध है, उन्हें गौशालाओं में दान करने के लिए प्रेरित करने को कहा।
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने तथा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने को कहा। उन्होंने डायवर्सन के लंबित प्रकरणों, बालिका शौचालय एवं मुक्तिधाम की स्वीकृति से संबंधित कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उसरीजोर से कमारपारा तक सड़क निर्माण के अनियमितता के संबंध में जांच दल गठित कर आवश्यक जांच करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राशन कार्डों की ई-केवाईसी जल्द पूर्ण कराने तथा जिन उचित मूल्य दुकानों राशि की रिकवरी की जानी है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए। निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करने पर संबंधित दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवा सेतु पोर्टल, प्रेस सेवा पोर्टल एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने 20 नवंबर 2026 को इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले युवा उत्सव की तैयारियां बेहतर ढंग से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने स्थानीय निर्वाचन की तैयारियों, विधानसभा सत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा एचपीवी टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने पर भी जोर दिया।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.