जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

जनदर्शन में मिले 40 आवेदन
गरियाबंद, 17 नवम्बर 2026/ कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनदर्शन में उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में नवीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बिन्द्रनवागढ़ के कृषकों एवं समिति ने नलकूप खनन कराने के लिए कलेक्टर श्री शर्मा को आवेदन सौंपा। इसी प्रकार ग्राम मड़ेली की राधिका ठाकुर एवं पल्लवी धु्रव, ग्राम रवेली के ईश्वरी बाई, परमिला बाई, बिसाहु निषाद, कौशिल्या बाई एवं नंदनी धु्रव ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम अतरमरा के छबीलाल निर्मलकर ने पीएम आवास की राशि दिलाने के लिए, ग्राम बोकरामुड़ा के समस्त ग्रामवासियों ने अपने ग्राम से कोदोपाली के मध्य पुल निर्माण के लिए, ग्राम पोखरा के रमेश कुमार साहू ने बंदोबस्त में त्रुटि सुधार के लिए, ग्राम मैनपुर खुर्द के ग्रामवासियों ने साप्ताहिक बाजार स्थल को व्यवस्थित बनाने के लिए, ग्राम मुड़तराई के गीता बाई ने राशन कार्ड से नाम कटवाने एवं सेवा राम वर्मा ने किसान सम्मान निधि दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों को अपने समक्ष बुलाकर सभी आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, पंकज डाहिरे सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.