शासन की किसान हितैषी फैसलों से धान खरीदी को लेकर किसानों में भारी उत्साह

किसान ओम प्रकाश वर्मा ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार
गरियाबंद, 17 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों से धान खरीदी को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसका उदाहरण गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत रोहिणा में देखने को मिला, जहां किसान ओम प्रकाश वर्मा ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति कौन्दकेरा में 70 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन कटाया है। श्री वर्मा ने बताया कि इस वर्ष किसानों में धान खरीदी को लेकर विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि चक्रवात के कारण फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हुआ है। ऐसी परिस्थितियों में किसानों को चिंता थी कि कम उत्पादन होने पर उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की इस चिंता को दूर करने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत ऐसा प्रावधान किया है, जिससे 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित सीमा से कम धान विक्रय करने वाले पात्र किसानों को भी सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर 13 हजार 839 रुपये प्रति एकड़ की आदान सहायता राशि मिलेगी। यह निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का यह कदम किसानों के हितों के लिए है।
राज्य सरकार का यह निर्णय विशेष रूप से उन किसानों के लिए लाभदायक है, जिनकी फसल प्राकृतिक आपदा, कम बारिश अथवा अन्य कारणों से प्रभावित हुई है। पहले 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित सीमा से कम उत्पादन होने पर किसानों को पूरी आदान सहायता नहीं मिल पाने की चिंता रहती थी। अब पात्र किसानों को वास्तविक सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर पूरी निर्धारित सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए किसानो के एग्रीस्टैक पंजीयन एवं बोए गए रकबे का सत्यापन आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन ने 97 उर्पाजन केंद्रों से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों के माध्यम से जिले के किसानों को अपनी उपज का विक्रय करने की सुविधा मिल रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर 3 हजार 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.