जमीन विवाद में बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्राम कुड़ेकेल निवासी रणसाव भार (70) पिता धराऊ राम ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे जमीन संबंधी विवाद को लेकर मोहर्साव भार, दुलाली बाई टांडी और श्याम बाई भार ने उनके साथ विवाद किया। आरोप है कि तीनों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने धारा 296, 351(3), 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज किया है।
