शराब दुकान के सुपरवाइजर को घेरकर पीटा
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र में शराब दुकान के सुपरवाइजर के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अभि कुमार (21) पिता धामू देव, निवासी ग्राम भाटगांव ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे ओड़गी स्थित शराब दुकान में आरोपी पंकजेश्वर ने सुपरवाइजर को शराब नहीं देने की बात को लेकर विवाद किया। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया है।
