पैसों के लेनदेन पर गाली-गलौज
महासमुंद। पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद अब जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया। महासमुंद थाना क्षेत्र में मनोज कुमार सिंग (44) निवासी वार्ड क्रमांक 2 इमलीभाठा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 16 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे आरोपी अनु त्रिपाठी और दीपक चंद्राकर ने पैसों के लेनदेन की बात को लेकर उनके साथ अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
