बुजुर्ग महिला के घर से 1.04 लाख के जेवर-नकदी पार
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। ग्राम पीढ़ी निवासी सरस्वती चंद्राकर (65) पति शंकर चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर की रात करीब 9 बजे आरोपी हिमांशु चंद्राकर और हेमकांत चंद्राकर ने उनके घर में अनधिकृत रूप से प्रवेश किया। आरोप है कि दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर आलमारी में रखे करीब 74 हजार रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपए नकद लूट लिए। मामले में पुलिस ने धारा 296, 351(2), 309(4), 308(2), 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है।
