घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई महिला
पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम घट्टींगिरोला से 30 वर्षीय महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति सुनील बरिहा (39) ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी 12 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से कहीं चली गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। महिला को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई है। शिकायत पर सरायपाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
