जिला स्तरीय रोजगार मेला 19 नवंबर को

299 विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर
महासमुंद, 16 नवंबर 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद द्वारा कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार 19 नवंबर 2026 को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा, महासमुंद में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
उप संचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न नियोजक संस्थाओं द्वारा कुल 299 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विसेस सोसायटी, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी लिमिटेड तथा भारतीय जीवन बीमा निगम, महासमुंद शामिल हैं। इन संस्थाओं द्वारा बेबी सिटर, केयर टेकर, नर्सिंग स्टाफ, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, सिक्योरिटी गार्ड, पर्यवेक्षक, सहायक पर्यवेक्षक एवं रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, बीएससी नर्सिंग एवं बीएससी कृषि उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक एवं योग्य आवेदकों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार की स्वयं की फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। रिक्त पदों की संख्या, पदवार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.