जिले के 163 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी
आज शाम तक 7 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी
उत्तर बस्तर कांकेर, 16 नवंबर 2026/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। किसानों की सुविधा के लिए संचालित जिले के सभी 163 धान खरीदी केन्द्रों में धान की खरीदी की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम तक जिले में 204 टोकन के माध्यम से कुल 7 हजार 33 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
