युवक पर हमला, फ्रैक्चर होने की रिपोर्ट
बसना। ग्राम पड़कीपाली में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिकायतकर्ता अजय खड़िया (28 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में उसे चोटें आईं और फ्रैक्चर होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(3), 118(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
