स्टेशन रोड पर जुए का अड्डा, 11 लोग पकड़े गए

महासमुंद। स्टेशन रोड क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 29 वर्षीय रोहन विश्वकर्मा समेत 10 अन्य लोगों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे थे। मौके से 2190 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, छह मोबाइल और नौ नग मोबाइल सेट जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 1.80 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़े