जुआ खेलते युवक गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल जब्त

महासमुंद। ग्राम खैरा में पुलिस ने जुआरियों पर शिकंजा कसते हुए 22 वर्षीय कानू चंद्राकर समेत पांच अन्य लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे थे। मौके से 3250 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और पांच मोबाइल फोन, कुल कीमत करीब 20 हजार रुपये, जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

इन्हें भी पढ़े