घर में छिपाकर रखी 35 हजार की अवैध शराब जब्त
बसना। ग्राम खुर्सीपार में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुंदर लाल निषाद, 38 वर्ष, के घर से 35 हजार रुपये कीमत की महुआ शराब बरामद की। आरोपी पर शराब की अवैध बिक्री करने का आरोप है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
