वाहन का नाम ट्रांसफर कराने को लेकर विवाद, मारपीट की धमकी
महासमुंद। वाहन के स्वामित्व का नाम ट्रांसफर कराने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित राहुल गजेंद्र, उम्र 31 वर्ष, की शिकायत पर आरोपी प्रशांत देवता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बसना पुलिस के अनुसार आरोपी ने मुक्का मारकर मारपीट भी की। मामले की जांच जारी है।
