खेत में धान काटने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट
महासमुंद। तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम भुरकोनी में खेत में धान काटने की बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की। पुलिस ने श्रीराम साहू, मोहनलाल साहू, जितेंद्र साहू और हेमई साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
