पत्नी अचानक गायब, पति ने जताई अपहरण की आशंका
महासमुंद। बसना के ग्राम भंवरपुर निवासी 27 वर्षीय महिला के घर से अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। पति के अनुसार महिला के संबंध में काफी तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिली। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
