युवती लापता, अपहरण की आशंका पर केस दर्ज

महासमुंद। बसना के ग्राम भंवरपुर चौकी क्षेत्र से 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती घर से जाने के बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बावजूद सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की आशंका में धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।