5 अक्टूबर को औंधी, आमाटोला और आलकन्हार में लगेगा सेवा सेतु अभियान शिविर

मोहला, 4 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान शिविर के तहत 5 अक्टूबर, सोमवार को मानपुर, अंबागढ़ चौकी और मोहला विकासखंड में शिविर आयोजित किए जाएंगे। मानपुर विकासखंड का शिविर औंधी में होगा, जिसमें साल्हेभट्टी, औंधी, बागडोगरी, बोड़ेगांव, नवागांव, गड़डोमी, पेंदोड़ी, सरखेड़ा, मोरचुल, जामड़ी, सीतागांव, हलांजूर, मदनवाड़ा, कारेकट्टा और हुरेली सहित 15 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। इसी तरह अंबागढ़ चौकी विकासखंड के आमाटोला में आयोजित शिविर में लाताकोड़ो, रेंगाकठेरा, डोंगरगांव, रेनूटोला, बिटाल, जोरातराई, जादूटोला, कौडूटोला, चिखली, ढाटूटोला, खुर्सीपार, मांगाटोला, बांधाबाजार और गुण्डरदेही सहित 17 ग्राम पंचायतों के लोग शामिल होंगे। वहीं मोहला विकासखंड के आलकन्हार में होने वाले शिविर में रानाटोला, घावड़ेटोला, मरारटोला, तेलीटोला, आलकन्हार, चापाटोला, देवरसूर, रेंगाकठेरा, कोर्रामटोला और पांडरवानी सहित 10 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। इस प्रकार तीनों स्थानों पर आयोजित शिविरों में कुल 42 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.