देवभोग विकासखण्ड के 101 आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव

आंगन मिलन के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा है जागरूक
गरियाबंद, 30 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिनांक 26 सितंबर से 06 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सभी स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों को आमंत्रित किया जा रहा है। देवभोग विकासखंड के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में कलस्टरों में विभाजित कर केन्द्रों में व्यापक रूप से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ स्वास्थ्य एवं श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मितानिनों एवं पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
देवभोग विकासखंड के केंटपदर, बरकानी, बरबाहली, नवागांव, कोदोभाठा एवं कोसमकानी के ग्राम पंचायत के 17 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आज आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसने महिलाओं एंव बच्चों की उपस्थिति भारी तादाद में रही साथ ही स्वास्थ्य विभाग से गितानिनों एंव श्रम विभाग के कर्मचारीयों का भी इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस प्रकार अब तक कुल 223 आंगनबाड़ी केन्द्रों में से 101 आंगनबाड़ी केन्द्रो में कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान देवभोग के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार व समुदाय के समक्ष मेरी पौष्टिक थाली का प्रदर्शन कर पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए आदर्श पोषण आहार का प्रदर्शन एवं जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की गोद भराई रस्म एवं अन्नप्राशन संपन्न कर उन्हें मातृत्व एवं पोषण संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं गितानिनों को भी श्रीफल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा महिला एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, जनजागरूकता तथा शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.