बाइक देने से मना किया तो युवक पर ब्लेड से हमला

महासमुंद। कोमाखान के बैंकपारा में बाइक देने से मना करने पर एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बैंकपारा निवासी प्रदीप धीवर पिता भुनेश्वर धीवर (18) 21 सितंबर की रात करीब 8 बजे अपने दोस्त सावंत देवांगन के साथ बस स्टैंड स्थित मकसूद की दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान गांव का गेंदलाल उर्फ नानू यादव वहां पहुंचा और भूपेश्वर मंदिर जाने के लिए बाइक मांगने लगा। प्रदीप द्वारा बाइक देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखे ब्लेड से वार कर दिया। ब्लेड के हमले से प्रदीप की बाईं भुजा में चोट आई। शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े