बस का इंतजार कर रहा था, बैग में मिला 10.360 किलो गांजा
ओडिशा से रायपुर ले जाने की तैयारी में था आरोपी, 5.18 लाख रुपए का गांजा जब्त
महासमुंद। ओडिशा से रायपुर गांजा ले जाने की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को सिंघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.360 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 18 हजार रुपए बताई गई है, बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बैग में गांजा लेकर भुवनेश्वर, ओडिशा से रायपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रभात कुमार विशोई पिता पानु विशोई (42), निवासी जालेश्वर कॉलोनी, पाईका नगर, थाना खंडगिरी, जिला खुर्दा, ओडिशा बताया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.360 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की है।
