संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेसजन हुए शामिल

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर दिया जोर
महासमुंद। संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में महासमुंद जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिविर में संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भूमिका प्रभावी करने तथा जनहित के मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाने को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, चरणदास महंत, खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक चातुरी नंद तथा पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
शिविर में बूथ एवं जमीनी स्तर पर संगठन को और प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता से उठाने पर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का जनता के साथ निरंतर संपर्क और संवाद जरूरी है।
महासमुंद जिले से ये पदाधिकारी हुए शामिल
प्रशिक्षण शिविर में महासमुंद जिले के विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों ने भाग लिया। इनमें गुरमीत चावला, अन्नू चंद्राकर, खिलावन साहू, देवनाथ साहू, लखबीर छाबड़ा, खेमराज सिन्हा, करण सिंह दीवान, विजय साहू, मधुसूदन साहू, कमल किशोर अग्रवाल, घसिया सिदार, तेजराम पटेल एवं तन्मय पांडा शामिल रहे। शिविर के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों से जोड़कर पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इन्हें भी पढ़े