15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं से My Bharat Portal पर पंजीयन कराने की अपील
कोण्डागांव, 17 सितंबर 2026/ जिले के युवाओं को सूचित किया गया है कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित My Bharat (Mera Yuva Bharat) Portal युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा (Volunteering), कौशल विकास, इंटर्नशिप एवं विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों से जोड़ने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण डिजिटल मंच के रूप में तैयार किया गया है।
कोण्डागांव जिले के अधिकाधिक युवाओं को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय कोण्डागांव में पंजीकृत 15 से 29 आयु वर्ग के समस्त पात्र युवाओं से My Bharat Portal पर प्राथमिकता के आधार पर पंजीयन कराने की अपील की गई है। इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ने के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
युवा अपने मोबाइल के माध्यम से My Bharat Portal पर दिए गए लिंक https://mybharat.gov.in/yuva_register पर स्वयं पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी च्वाइस सेंटर अथवा जिला रोजगार कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर भी पंजीयन कराया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला रोजगार कार्यालय कोण्डागांव से संपर्क नम्बर 9584754461 किया जा सकता है।
