गोदाम से 10.50 हजार रुपए की 15 लोहे की प्लेट चोरी
बिरकोनी में निर्माणाधीन गोदाम को बनाया निशाना, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
महासमुंद। बिरकोनी स्थित रिलायबल लॉजिस्टिक्स कंपनी के निर्माणाधीन गोदाम से अज्ञात चोर 15 नग लोहे की प्लेट पार कर ले गया। चोरी गई प्लेटों की कुल कीमत करीब 10,500 रुपए बताई गई है। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मुस्ताक खान रिलायबल लॉजिस्टिक्स कंपनी, बिरकोनी में वेल्डिंग का काम करता है। कंपनी परिसर में गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है। गोदाम में बेस तैयार करने के लिए लोहे की प्लेटें रखी गई थीं। 26 अगस्त की शाम करीब 6 बजे से 27 अगस्त की सुबह 8 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने वहां से 15 नग लोहे की प्लेट चोरी कर ली।
मुस्ताक खान की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
