खल्लारी में आज निकलेगी 751 मीटर की भव्य चुनरी यात्रा

महासमुंद। शारदीय क्वांर नवरात्र के अवसर पर श्रृंगार पंचमी के दिन खल्लारी में गुरुवार को 751 मीटर की भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे पहाड़ी नीचे, खल्लारी से शुरू होने वाली यात्रा माता के दरबार तक पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजन के दौरान श्रद्धालु हाथों में लाल चुनरी लेकर माता के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल होंगे। आयोजन समिति के सदस्य रमनदास वैष्णव (महाराज), खल्लारी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में खल्लारी देवी ट्रस्ट, दानदाताओं द्वारा संचालित भंडारा एवं विकास समिति, ग्राम पंचायत खल्लारी, ग्राम सुरक्षा एवं विकास समिति, जय मां खल्लारी व्यापारी संघ, बस स्टैंड खल्लारी सहित समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी सहयोग कर रहे हैं।आयोजनकर्ताओं ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर चुनरी यात्रा को भव्य बनाने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़े