नवरात्रि पर देवी मंदिरों में पहुंचे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

काली, चंडी, खल्लारी, पतई और मुंगई माता के किए दर्शन-पूजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की मांगी दुआ
महासमुंद। नवरात्रि के पावन अवसर पर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। विधायक ने घोड़ारी स्थित काली माता मंदिर, बिरकोनी स्थित चंडी माता मंदिर, कोडार स्थित खल्लारी माता मंदिर, पटेवा स्थित पतई माता मंदिर तथा बावनकेरा स्थित मुंगई माता मंदिर में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक माता का आशीर्वाद लिया।
विधायक श्री सिन्हा ने सर्वप्रथम घोड़ारी स्थित काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद बिरकोनी में चंडी माता के दर्शन किए। कोडार स्थित खल्लारी माता मंदिर में उन्होंने माता रानी के समक्ष क्षेत्र की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसी क्रम में पटेवा के पतई माता मंदिर और बावनकेरा के मुंगई माता मंदिर में भी दर्शन-पूजन कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
धर्म, सेवा और सद्भाव का संदेश देता है नवरात्रि पर्व
इस अवसर पर विधायक सिन्हा ने कहा कि नवरात्रि भारतीय संस्कृति, आस्था और शक्ति उपासना का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें धर्म, सेवा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की आराधना कर श्रद्धालु अपने परिवार के साथ समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।
विधायक ने माता रानी से महासमुंद विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ की निरंतर उन्नति, प्रगति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने किसानों को उनकी मेहनत का उचित फल मिलने, युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होने तथा महिलाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की प्रार्थना की।
मां की कृपा से हर परिवार में खुशहाली की कामना
विधायक ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जन-जन के कल्याण के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष तेजेंद्र शर्मा, डिगेश्वरी चंद्राकर, श्याम साकरकर, नंदलाल पटेल, जनक साहू, सरपंच कुमार सिंह पटेल, सरपंच पार्वती बंजारे, सुधीर बंजारे, कोमल निषाद, गोपाल दास, सालिक पटेल, मनीष नंदे, उदय ढीढी, गणपत यादव, मनोज निषाद, चंद्रिका मन्नाडे, सुशीला सोनवानी, आशा निषाद, जतिन रूपरेला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े