कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
दुर्ग, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर हरवंश मिरी, एसडीएम दुर्ग महेश सिंह राजपूत, डिप्टी कलेक्टर सोनल डेविड सहित कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
