शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका प्रशासन सख्त, वार्डवार मॉनिटरिंग पर जोर

सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, त्योहारी सीजन में बाजार, मुख्य मार्ग, धार्मिक स्थलों व स्कूलों के आसपास चलेगा विशेष अभियान
महासमुंद में सफाई व्यवस्था की समीक्षा
महासमुंद। शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने पालिका कार्यालय में सफाई विभाग की बैठक लेकर शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की और सभी वार्डों में नियमित एवं समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सफाई प्रभारी सहित विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष साहू ने निर्देशित किया कि सभी वार्डों में प्रतिदिन समय पर कचरा संग्रहण किया जाए तथा नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी कचरे के ढेर और जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ-साथ उनके कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और जहां स्टाफ की कमी है, वहां तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
त्योहारी सीजन में विशेष सफाई अभियान
अध्यक्ष ने आगामी त्योहारी सीजन और विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए बाजार क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, धार्मिक स्थलों तथा स्कूलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के साथ नागरिकों को भी जागरूक किया जाए। लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान सफाई विभाग के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और आवश्यकताएं भी अध्यक्ष के समक्ष रखीं। अध्यक्ष साहू ने उनकी समस्याओं के नियमानुसार निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर ही स्वस्थ शहर की पहचान है। महासमुंद को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श नगर बनाने के लिए नगर पालिका के साथ नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.