बाल संरक्षण सेवाएं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बालोद, 06 अगस्त 2026/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व में बालोद विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगन्नाथपुर में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा मिशन वात्सल्य एकीकृत बाल संरक्षण सेवाएं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय बालकों का देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की जानकारी प्रदान करते हुए किसी भी प्रकार के शोषण या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य केके गंगासागर, समस्त शिक्षक-शिक्षिका, बालक कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्णा साहू, मास्टर ट्रेनर श्रीमती भगवंतीन सिन्हा एवं चाईल्ड लाइन से परियोजना समन्वयक वेदप्रकाश साहू, केस वर्कर कैलाश निषाद, जिला बाल संरक्षण इकाई के श्रीमती बसंती कतलाम एवं बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.