यादव राम चंद्राकर को सेवा सेतु से एक सप्ताह में मिला जाति प्रमाण पत्र

– सेवा सेतु से समय एवं धन की हो रही बचत
राजनांदगांव 06 अगस्त 2026। शासन द्वारा प्रशासनिक सेवाओं को जनमानस तक सरल, त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु उपयोगी साबित हो रही है। सेवा सेतु अंतर्गत 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाईन प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराई जा रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोहड़ के यादव राम चंद्राकर ने बताया कि उन्होंने सेवा सेतु अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। सेवा सेतु में एक सप्ताह के भीतर जाति प्रमाण पत्र बनकर आ गया। उन्होंने कहा कि शासन की सेवा सेतु योजना बहुत अच्छी योजना है, जिससे समय एवं धन दोनों की बचत हो रही है। सेवा सेतु से आवश्यक सेवाएं तत्काल उपलब्ध हो रही हंै। शासन की यह योजना लोकहितकारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सेवा सेतु महत्वपूर्ण योजना के लिए धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि पहले नागरिकों को अलग-अलग विभागों की सेवाओं के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। प्रमाण-पत्र बनवाने जैसी मूलभूत सेवाओं में समय, श्रम और आर्थिक संसाधनों की बड़ी खपत होती थी। सेवा सेतु ने इस पारंपरिक व्यवस्था को बदलते हुए नागरिकों को वन स्टॉप सॉल्यूशन उपलब्ध कराया है। अब लोग ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर रहे हैं और निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पहले ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म के माध्यम से केवल 86 सेवाएं उपलब्ध थीं। समय की आवश्यकता को देखते हुए इसका उन्नत संस्करण सेवा सेतु विकसित किया गया, जिसमें अब 441 सेवाएं जोड़ी जा चुकी हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.