मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की काउंसलिंग निरस्त

जांजगीर-चांपा 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 5 जुलाई 2026 से जिला मुख्यालय में आयोजित की गई थी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षा उपरांत वर्गवार मेरिट सूची जारी काउंसलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई थी। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार उक्त काउंसलिंग की कार्यवाही को निरस्त कर दिया गया है। काउंसलिंग के संबंध में नवीन दिशा-निर्देश एवं पुनः काउंसलिंग की तिथि पृथक से जारी की जाएगी।