शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही में रिक्त सीटों के प्रवेश, 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

बालोद, 22 जुलाई 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही में रिक्त सीटो में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 तक आमंत्रित की गई है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही के प्राचार्य ने बताया कि संस्था में कोपा एनसीवीटी के 12 सीट, डीजल मैक एसीवीटी के 23 एवं वेल्डर के 29 सीट उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही इस संबंध में अधिक जानकारी प्रभारी प्रशिक्षण अधिकारी मोहित कुमार साहू के मोबाइल नंबर 8982562514 पर भी संपर्क कर सकते हैं।