वर्षा जनित संक्रामक रोगों से रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद
जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थानों अलर्ट मोड पर
दंतेवाड़ा, 22 जुलाई 2026। वर्षा ऋतु के दौरान संभावित बाढ़ एवं जल जनित वेक्टर जनित तथा अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके के मार्गदर्शन में जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आमजन को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। संभावित बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक विकासखंड स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित जिला अस्पताल, सी.एच.सी, एवं पी.एच.सी में एंटी स्नेक वेनम, रेबीज वैक्सीन, ओ.आर.एस, आईवी, फ्लूड एवं जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त भंडारण किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन को जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट ढाबों एवं भोजनालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है। निरीक्षण में खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों की जांच होगी। अनियमितता पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि संभावित बाट की स्थिति को देखते हुए सभी विभागो में समन्वय कर तैयारियां सुनिश्चित की गई है। आमजन की सुरक्षा पूर्व स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
