नगर पंचायत बारसूर अंतर्गत प्राथमिक शाला मुण्डाटिकरा में ’’हाथ धुलाई कार्यक्रम’’ के तहत जन-जागरूकता अभियान
दंतेवाड़ा, 22 जुलाई 2026। स्वच्छ भारत 2.0 के अंतर्गत जल-जनित तथा वेक्टर जनित बीमारियों के रोकथाम हेतु ’’सफाई अपनाओ बीमारी भगाओं’’ अंतर्गत नगर पंचायत बारसूर अंतर्गत प्राथमिक शाला मुण्डाटिकरा में हाथ धुलाई कार्यक्रम कर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अस्वच्छ हाथ में कई तरह के कीटाणु बैक्टीरिया लगे होते है, एवं अस्वच्छ हाथ से किसी भी चीज को खाए जाने पर हमारे शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियां होती है। इसी अनुक्रम में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशानुसार ’’स्टॉप डायरिया अभियान’’ चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य स्वच्छता, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छ व्यवहार तथा जन-जागरूकता को बढ़ाते हुए जल-जनित रोगों के रोकथाम हेतु स्वच्छता को अपनाना है। इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा अपील की गई है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करें, प्रतिबंधित सिंगल यूज सामग्री के निर्माण, परिवहन, एवं आपूर्ति न की जाए। अपशिष्ट पदार्थ को जैसे- पोलिथिन, डिस्पोजल, अपशिष्ट गीला-सूखा कचरा इत्यादि सामग्रियों को नदी, तालाबों, नालियों एवं अन्य खुले स्थानों में न फेंके स्वच्छ भारत मिशन क्लीन सिटी योजना अंतर्गत घरों से कचरा संग्रहण का कार्य स्वच्छता दीदियों द्वारा किया जा रहा है। खुले में कचरा फेंकते पाए जाने पर या जलाये जाने पर तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करते पाए जाने पर एवं डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली स्वच्छता दीदीयों को कचरा नहीं देने पर नियमानुसार जुर्माना, पर्यावरण क्षतिपूर्ति की कार्यवाही की जावेगी।
भारत सरकार द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अंतर्गत राज्य के समस्त नगरीय निकायों में 01 अप्रैल 2026 से ठोस हेतु अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू है, निकाय क्षेत्र के रहवासियों में पृथक्करण प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शिकायत निवारण व्यवस्था ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से शिकायतों के लिए निदान-1100 एवं व्हाट्सएप चैटबॉट नम्बर 85190090900 पर कर सकते है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 एवं भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के परिपालन में माननीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा अपने-अपने वार्डों में ठोस अपशिष्ट के पृथक्करण हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लीड फैसिलिटेटर्स के रूप में दायित्व का निर्वहन कर रहे है। उक्त जन जागरूकता अभियान में मुख्य नगरपालिका अधिकारी, निकाय के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल के समस्त शिक्षक एवं स्वच्छता दीदी उपस्थित थे।
