युवक से मारपीट
महासमुंद। सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलसोंडा में सड़क दुर्घटना के बाद मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई की शाम गैंदलाल चंद्राकर बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान गौरव जांगड़े ने अपनी बाइक उसकी ओर मोड़ दी, जिससे दोनों वाहन सवार गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद गौरव ने गैंदलाल के साथ मारपीट की, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
