जमीन विवाद में मारपीट, दो के खिलाफ केस
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रेमड़ा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक 9 जुलाई को छेदीलाल परमार अपने साथी गोवर्धन बारिक के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में नवीन बाघ के घर के पास नवीन बाघ और प्रवीण बाघ की पत्नी अनीता बाघ ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296 एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।
