जिला सीईओ प्रखर चंद्राकर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित कौशल प्रशिक्षण की ली जानकारी
गरियाबंद, 27 मई 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने आज जिला मुख्यालय स्थित लाईवलीहुड कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। जिसमें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत कोर्स जल वितरण संचालक, डॉक्यूमेंटेशन एग्जीक्यूटिव एवं गेस्ट सर्विस एसोसिएट (फूड एंड बेवरेज) में आवासीय कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 90 हितग्राहियों से विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान चंद्राकर ने हितग्राहियों को मिल रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, एवं शैक्षणिक वातावरण का जायजा लिया गया।
लाईवलीहुड कॉलेज में वित्तीय वर्ष 2026-27 में वाहन चालक, बांस टोकरी निर्माता, ग्रामीण राजमिस्त्री, सेल्स पर्सन (डिस्ट्रीब्यूशन), बायोमेडिकल उपकरण रख-रखाव सहायक, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड कोर्सों में निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक हितग्राही लाईवलीहुड कॉलेज, देवभोग रोड, गरियाबंद में आकर आवेदन कर सकते है।

इन्हें भी पढ़े