जिले में खाद-बीज वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

सहकारी समितियों में पर्याप्त उर्वरक भंडारण उपलब्ध
किसानों से अपील, अफवाहों पर ध्यान न दें, समस्या होने पर सीधे संपर्क करें
गरियाबंद, 27 मई 2026/ जिले में किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। सहकारी समितियों एवं अधिकृत विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य सूची का पालन करने के निर्देश पूर्व से ही दिए गए है। विभाग द्वारा लगातार जॉच एवं निरीक्षण किया जा रहा है। अधिक मूल्य पर विक्रय किए जाने संबंधी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुए है। उर्वरक निरीक्षक द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण में पाया गया कि पोड़ एवं पाण्डुका क्षेत्र में उर्वरक निर्धारित दर पर ही विक्रय किया जा रहा है। वर्तमान में जिले के समस्त सहकारी समितियों में खरीफ वर्ष 2026 हेतु पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। जिसका वितरण शासन के निर्धारित मांपदण्डों के आधार पर किया जा रहा है। कृषि उत्पादन आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त समिति प्रबंधकों को विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से खाद एवं बीज वितरण संबंधी समस्त निर्देशों से अवगत कराते हुए वितरण में गति लाने निर्देशित किया गया है।
वर्तमान में सहकारी क्षेत्रों में यूरिया-10037, डीएपी-2086. एसएसपी-2308, एमओपी-1071 एवं एनपीके-2316 कुल-17818 मि.टन रासायनिक उर्वरक तथा नैनों यूरिया-10511 बॉटल एवं नैनों डीएपी-8323 बॉटल भण्डारित है। उर्वरक वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने एवं जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। जिले के विकासखण्ड-छुरा में स्थित सहकारी समिति पोड़ में कृषकों द्वारा सम्पूर्ण खाद एकमुस्त उपलब्ध कराने की मांग दिनांक 25 मई 2026 को की जा रही थी।
कृषकों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की अनुशंसा के आधार पर खाद वितरण की जानकारी उपलब्ध कराते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए समझाईस दी गई है। इस कृषकों द्वारा सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर नागझर-घटकर्रा में भी संतुलित उर्वरक उपयोग के साथ-साथ अन्य वैकल्पिक उर्वरक यथा नैनों डीएपी, नैनों यूरिया के उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया। वर्तमान में पोड़ समिति में यूरिया 115 मि.टन, डीएपी 30 मि.टन, एसएसपी 24 मि.टन, पोटाश 10 मि.टन इस प्रकार कुल 179 मि.टन उर्वरक 26 मई कि स्थिति में उपलब्ध है। कृषि विभाग ने जिले के समस्त किसान भाईयों से अपील है कि वे कोई भी अफवाहों तथा भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दे तथा किसी भी समस्या कि स्थिति में संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारी समिति अथवा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष 99771-96777, 79875-38588 से सीधे सम्पर्क करें।

इन्हें भी पढ़े