4 जून को होगी प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

19 केंद्रों में 4849 परीक्षार्थी होंगे शामिल, कलेक्टर ने नियुक्त किए परिवहन अधिकारी व पर्यवेक्षक
महासमुंद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन 4 जून 2026, गुरुवार को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। जिला मुख्यालय महासमुंद के 19 परीक्षा केंद्रों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 4849 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रूप से केंद्रों तक पहुंचाने हेतु 19 परिवहन अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। सभी अधिकारियों को परीक्षा संबंधी जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्र क्रमांक 2301 के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बरन सिंह मंडावी को परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार केंद्र क्रमांक 2302 के लिए अनुविभागीय अधिकारी विद्युत/यांत्रिकी खेतन सिंह देवांगन, 2303 के लिए श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र, 2304 के लिए कार्यपालन अभियंता जल संसाधन अजय कुमार खरे, 2305 के लिए सहायक संचालक उद्यान सुश्री पायल साव, 2306 के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय, 2307 के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सी.एस. चंद्राकर, 2308 के लिए उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप, 2309 के लिए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी देव प्रकाश वर्मा तथा 2310 के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी प्रभा मारकण्डे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह परीक्षा केंद्र क्रमांक 2311 के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू, 2312 के लिए जिला पंजीयक रूपाली श्रीवास्तव, 2313 के लिए जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया, 2314 के लिए कार्यपालन अभियंता हाउसिंग बोर्ड ओमप्रकाश बघेल, 2315 के लिए जिला आबकारी अधिकारी अजय पाण्डेय, 2316 के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत तुमगांव सतीश सिंह, 2317 के लिए उप पंजीयक उत्तम टण्डन, 2318 के लिए सहायक संचालक हाथकरघा बी.आर. सेन्द्रे तथा 2319 के लिए वाणिज्य कर अधिकारी आशुतोष भोई को परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़े