राजिम और छुरा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर की गई कड़ी कार्रवाई

अवैध उत्खनन के 03 प्रकरण में 3 लाख 30 हजार और अवैध परिवहन के 24 प्रकरणों पर 6 लाख 23 हजार 750 रूपये की कार्रवाई
गरियाबंद, 26 मई 2026/ तहसील राजिम अंतर्गत् ग्राम पितईबंद में खनिज रेत के अवैध उत्खनन होने पर खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा 24 मई 2026 को समय दोपहर 2ः30 बजे को जांच कर अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 01 चैन माउटेंन मशीन को जब्त कर सुरक्षार्थ के लिए सरपंच ग्राम पंचायत पितईबंद की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक सुपुर्द किया गया है।
25 मई 2026 को खनिज अमला द्वारा तहसील छुरा के ग्राम नागझर में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होने पर मौके पर 01 चैन माउटेंन जब्त कर थाना फिंगेश्वर की अभिरक्षा में रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में खनिज रेत के अवैध उत्खनन के 03 प्रकरण में 3 लाख 30 हजार का समझौता राशि और अवैध परिवहन के 24 प्रकरणों पर 6 लाख 23 हजार 750 रूपये की कार्यवाही की गई है। खनिज रेत के अवैध उत्खनन 07 प्रकरणों एवं अवैध परिवहन के 13 प्रकरणों में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। अवैध उत्खननकर्ता, परिवहनकर्ताओं के वाहन पर खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 एवं छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जावेगी। यह कहना सही नही है कि बेखौफ दौड़ रही रेत से भरी हाईवा, अवैध खनन और प्रशासनिक उदासीनता है। जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति द्वारा पृथक-पृथक कार्यवाही लगातार किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े