गरियाबंद में पीएम आवास योजना के प्रशिक्षण समन्वयक चयन प्रक्रिया स्थगित

दस्तावेज सत्यापन, कौशल परीक्षा व साक्षात्कार अगले आदेश तक टले
गरियाबंद, 26 मई 2026/ जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रशिक्षण समन्वयक (संविदा) पद के लिए मेरिट सूची तैयार किया गया था। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिसका दस्तावेज सत्यापन एवं कौशल परीक्षा तथा साक्षात्कार का आयोजन 25 मई 2026 को किया जाना था। जिसे अपरिहार्य कारणों से आगामी आदेश पर्यंत तक स्थगित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिले के अधिकारिक वेबसाइट गरियाबंद जीओवी डाट इन पर प्राप्त कर सकते है।

इन्हें भी पढ़े